1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसा, टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत

जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसा, टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 15, 2023 06:02 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 06:02 pm IST

अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए जिम्बाब्वे में ज्यादा दुर्घटनाओं की क्या वजह हैं।

जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसा- India TV Hindi
जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसा Image Source : FILE

Zimbabwe Accident News: जिम्बाब्वे में भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह भीषण हादसा टैक्सी और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में हुआ। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक मिनीबस टैक्सी की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

पुलिस के प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि मंगलवार की रात को हुए इस हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्याथी ने एक बयान में बताया कि यह दुर्घटना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो को पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका की सीमा से लगे शहर बीटब्रिज से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। लगभग डेढ़ करोड़ की आबादी वाले देश जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था वर्षों से मुद्रा संकट और उच्च मुद्रास्फीति से प्रभावित है।

जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटनाएं आम

ऐसे में यहां के बहुत से लोग बेचने के लिए सामान खरीदने या व्यक्तिगत उपयोग के लिए सामान खरीदने के वास्ते दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करते रहते हैं। बहुत से लोग परिजनों से मिलने या काम के सिलसिले में भी आते जाते रहते हैं। जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। 

ज्यादा दुर्घटनाओं की क्या है वजह?

इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कुछ चालकों द्वारा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादा जाता है या वाहनों को निर्धारित गति से अधिक गति से चलाया जाता है। यहां की सड़कों की खराब हालत भी हादसों की प्रमुख वजहों में से हैं। हालांकि हाल के वर्षों में कुछ प्रमुख राजमार्गों के सुधार का काम किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश