1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यमन में हूती विद्रोहियों ने जमकर मचाया उत्पात, इंटरनेट सेवा पूरी तरह ध्वस्त होने से मचा हाहाकार

यमन में हूती विद्रोहियों ने जमकर मचाया उत्पात, इंटरनेट सेवा पूरी तरह ध्वस्त होने से मचा हाहाकार

 Published : Nov 10, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 02:49 pm IST

यमन में गृहयुद्ध की आग लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे पूरा देश झुलस रहा है। हूती विद्रोहियों की ओर से व्यवस्था को लगातार चुनौती पेश की जा रही है। इससे हालात बेकाबू हो चुके हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को देर रात पूरे यमन में इंटरनेट सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं। इससे लोगों के बीच हाहाकार मच गया है।

यमन में सड़कों पर जुटे हूती विद्रोही।- India TV Hindi
यमन में सड़कों पर जुटे हूती विद्रोही। Image Source : AP

युद्धग्रस्त राष्ट्र यमन में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हूती विद्रोही व्यवस्था को आए दिन चुनौती दे रहे हैं। सड़कों पर हूतियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया जा रहा है। इससे यमन में आम जन-जीवन बेपटरी हो गया है। बृहस्पतिवार मध्यरात्रि को बिना किसी स्पष्टीकरण के यमन में इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई। इससे आमजनों में हाहाकार मच गया है। इंटरनेट बंद होने से बैंकिंग समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी बंद हो गई हैं। इमरजेंसी सेवा के फोनलाइन नंबर भी काम नहीं कर रहे। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
वेबसाइट पर निगरानी रखने वाली एक संस्था ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह इंटरनेट सेवा बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से बंद हुई और इसने यमननेट को प्रभावित किया, जिसपर अब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। नेटब्लॉक (इंटरनेट ठप या बंद होने पर निगरानी रखने वाला समूह) और इंटरनेट सेवा कंपनी क्लाउडफ्लेयर दोनों ने ही इंटरनेट के बंद होने की जानकारी दी है। हालांकि दोनों ने ही इसके कारण की जानकारी नहीं दी।

गृहयुद्ध का की चपेट में है यमन

यमन इस वक्त गृहयुद्ध के गहरे चपेट में है। इससे यहां के हालात नरक जैसे हो चुके हैं। लोगों की शांति और सुरक्षा भंग हो गई है। बता दें कि हूती और यमन दूरसंचार पदाधिकारियों ने इंटरनेट सेवा को बंद किए जाने पर किसी प्रकार की कोई तत्कालिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इंटरनेट सेवा बंद करने की पिछली घटना जनवरी 2022 में हुई थी। उस वक्त यमन में हूतियों से जूझ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रेड सिटी बंदरगाह शहर होदेदा में एक दूरसंचार भवन पर बमबारी की थी। उस समय भी तत्काल कोई सूचना नहीं दी गई थी। (एपी) 
यह भी पढ़ें
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह के वीडियो पर बोला कनाडा, "हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं"

हमास के खात्मे के बाद गाजा पर क्या इजरायली सेना करेगी शासन, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ की तस्वीर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश