Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जेल में अचानक बिगड़ी इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की हालत, ये पदार्थ खिलाने का आरोप

जेल में अचानक बिगड़ी इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की हालत, ये पदार्थ खिलाने का आरोप

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Feb 16, 2024 03:42 pm IST, Updated : Feb 16, 2024 03:52 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की जेल में तबीयत बिगड़ गई है। वह गैर इस्लामिक निकाह और तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान के साथ सह आरोपी होने की वजह से जेल में बंद हैं। बुशरा की हालत खराब होने पर उनकी बहन ने अडियाला जेल के अधिकारियों पर दूषित खाद्य देने का आरोप लगाया है।

बुशरा बीबी, इमरान खान की पत्नी। - India TV Hindi
Image Source : AP बुशरा बीबी, इमरान खान की पत्नी।

पाकिस्तान के अडियाला जेल में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की तबीयत बिगड़ गई है। बुशरा की बहन ने जेल में दूषित भोजन खाने की शिकायत की है। बता दें कि बुशरा बीबी तोशाखाना और गैर इस्लामिक निकाह के मामले में अडियाला जेल में बंद हैं और उन्हें जेल की ओर से दूषित खाद्य उपलब्ध कराए जाने का आरोप लगाया गया है। एआरवाई की रिपोर्ट के अनुसार बुशरा की बहन मरियम रियाज वट्टू ने जेल अधिकारियों पर यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। 

मरियम रियाज ने पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा की जान को जेल में खतरा होने का अंदेशा भी जताया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरियम ने कहा कि मेरी बहन की हालत लगातार खराब बनी है। वह दर्द में है और पिछले 6 दिनों से कुछ भी खाया पीया नहीं है। मरियम ने कहा कि बुशरा को जेल में दूषित और नुकसानदायक भोजन दिया गया। एआरवाई न्यूज के अनुसार जेल के अधिकारी घर का बना खाना बुशरा को दिए जाने के अनुमति नहीं दे रहे हैं। 

मरियम ने की मामले की जांच कराए जाने की मांग

बुशरा की बहन मरियम रियाज ने इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग भी की है। उन्होंने जेल में अपनी बहन की जान को खतरा होने का शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि षडयंत्र के तहत उनकी बहन को नुकसानदायक खाद्य पदार्थ जेल में दिया गया है। मरियम ने कहा कि उसकी बहन पीटीआई अध्य इमरान खान के खिलाफ कभी नहीं बदलेगी। वह इमरान खान के साथ है और आगे भी रहेगी। बता दें कि इसी महीने निचली अदालत ने बुशरा और इमरान खान को गैर-इस्लामिक शादी करने के दोष में 7-7 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement