1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. IS के दो ठिकाने हुए पूरी तरह तबाह, बमबारी कर 10 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

IS के दो ठिकाने हुए पूरी तरह तबाह, बमबारी कर 10 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 29, 2022 10:25 am IST,  Updated : Dec 29, 2022 10:25 am IST

सेना के मुताबिक इराकी विमानों ने पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो ठिकानों पर बमबारी की। हमले में करीब 10 आतंकवादियों की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

बगदाद: इराक की सेना ने आईएस (IS) के 10 आतंकवादियों को मार गिराया है और दो ठिकानों को बमबारी कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के मीडिया ऑफिस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इराकी युद्धक विमानों ने राजधानी बगदाद से करीब 175 किलोमीटर दूर कारा-टप्पा शहर के पास नारिन इलाके में आईएस के दो ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।

दो ठिकानों पर बमबारी 

सेना के मुताबिक इराकी विमानों ने पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो ठिकानों पर बमबारी की। हमले में करीब 10 आतंकवादियों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीनों में इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उनके खिलाफ अभियान चलाए थे।

छिपकर फैलाते हैं आतंकवाद

2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि आईएस आतंकी अब भी कुछ शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ों में छिपकर आतंकवादी कार्रवाइयों को अंजाम देते रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश