1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोजाम्बिक के राष्ट्रपति और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का रिएक्शन, वायरल वीडियो देख आप हंस पड़ेंगे

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का रिएक्शन, वायरल वीडियो देख आप हंस पड़ेंगे

 Published : Dec 17, 2025 02:35 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 02:35 pm IST

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मेलोनी का रिएक्शन देश आप भी हंस पड़ेंगे।

Italian PM Giorgia Meloni (R) Mozambique President Daniel Chapo (L)- India TV Hindi
Italian PM Giorgia Meloni (R) Mozambique President Daniel Chapo (L) Image Source : @GIORGIAMELONI/ (X)

Giorgia Meloni Reaction Viral: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके चेहरे पर जो रिएक्शन दिखा है वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। घटना पिछले हफ्ते की है जब रोम में मेलोनी और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चैपो की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति चैपो की हाइट देख मेलोनी हैरान रह गईं और अब उनका रिएक्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

देखें मेलोनी का वीडियो

रोम में मेलोनी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति से मिलने के लिए आगे बढ़ीं और उनके कद को देखकर कुछ देर के लिए हैरान रह गईं। वीडियो में मेलोनी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चैपो को ऊपर देखती हुई दिख रही हैं, जिसके बाद वह हल्की मुस्कान देती हैं, और जब दोनों फ़ोटो खिंचवा रहे थे, तो उनके हाव-भाव से हैरानी साफ झलक रही थी। एक समय तो ऐसा भी लगा कि उन्होंने कुछ बुदबुदाया भी। मेलोनी का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

फोटोग्राफरों को करनी पड़ी मशक्कत

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चैपो की लंबाई लगभग 6 फीट 8 इंच है, जबकि मेलोनी की हाईट 5 फीट 2 इंच है। यह अंतर इतना ज्यादा था कि फोटोग्राफरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों नेताओं को एक ही फोटो में फ्रेम करने के लिए फोटोग्राफरों को झुकना पड़ा, कुछ मामलों में तो उन्हें जमीन पर भी लेटना पड़ा।

बास्केटबॉल के शौकीन हैं चैपो

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चैपो बास्केटबॉल के शौकीन हैं। चैपो पहले भी विश्व के कई अन्य नेताओं के साथ भी ऐसे ही पलों का अनुभव कर चुके हैं। ऐसे समय में उनकी लंबाई अक्सर दूसरों से अलग ही दिखती है। वैसे मेलोनी और चैपो की मुलाकात इटली की अफ्रीका के लिए मत्तेई योजना के तहत ऊर्जा, व्यापार और विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर केंद्रित थी।

इटली और मोजाम्बिक के बीच कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मेलोना और चैपो के बीच वार्ता के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में इटली सरकार की ओर से कहा गया कि यह बैठक मोजाम्बिक की आजादी की 50वीं वर्षगांठ और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का प्रतीक है। विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों नेताओं ने "ऊर्जा, कृषि, व्यावसायिक प्रशिक्षण, डिजिटलीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। चैपो मोजाम्बिक के पहले राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ। उन्होंने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत वोट जीतकर पद संभाला था।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुए भारत-अफ्रीका संबंध, जानिए क्या रहा 'मूल मंत्र'

इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- 'दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आया हूं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश