1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Johannesburg Shooting: जोहान्सबर्ग के बार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 10 घायल

Johannesburg Shooting: जोहान्सबर्ग के बार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 10 घायल

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 10, 2022 01:47 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 02:13 pm IST

Johannesburg Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक बार में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

Johannesburg Shooting- India TV Hindi
Johannesburg Shooting Image Source : AP

Highlights

  • दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक बार में फायरिंग
  • 14 लोगों की मौत की खबर, 3 की हालत गंभीर, 10 घायल
  • जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में हुई घटना

Johannesburg Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक बार में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शनिवार रात की है।

हमलावर आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसे थे और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद हमलावर सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम मिनीबस में सवार होकर फरार हो गए। इस हमले में 10 लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं तीन की हालत गंभीर है। 

पुलिस ने दिया ये बयान 

पुलिस के मुताबिक, लोग बार में नाच रहे थे, उसी समय हमलावर आए और फायरिंग करने लगे। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। इसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोगों की मौत अस्पताल पहुंचाने के प्रोसेस के दौरान हुई। इस तरह कुल 14 लोगों की मौत हुई है। 

19 से 35 साल के बीच है मरने वालों की उम्र

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने बताया कि जल्द ही इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जो कारतूस मिले हैं, उससे साफ है कि हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा थी। 

हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि हमलावरों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।

इससे पहले भी नाइट क्लब में मारे जा चुके हैं 22 लोग 

इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी शहर पूर्वी लंदन में एक नाइट क्लब में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई थी। यह घटना भी रविवार के ही दिन सीनरी पार्क के एन्योबेनी टैवर्न में हुई थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 18-20 के युवा भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश