1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जानिए कैसे फिल्मी स्टाइल में अपने देश से भागने वाले थे इस देश के अपदस्थ राष्ट्रपति, विफल हुई कोशिश

जानिए कैसे फिल्मी स्टाइल में अपने देश से भागने वाले थे इस देश के अपदस्थ राष्ट्रपति, विफल हुई कोशिश

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Oct 20, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 01:22 pm IST

नाइजर के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद बजोम फिल्मी स्टाइल में अपने देश से भागने वाले थे। लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। इस बात का दावा नाइजर के सत्तारूढ़ जुंटा ने किया है। जानिए क्या है मामला?

नाइजर के अपदस्थ राष्ट्रपति।- India TV Hindi
नाइजर के अपदस्थ राष्ट्रपति। Image Source : FILE

Niger News: नाइजर के सत्तारूढ़ जुंटा ने दावा किया अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम ने गुरुवार देर रात अपने परिवार के साथ हिरासत से भागने की फिल्मी स्टाइल में कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसे विफल कर दिया गया। करीब तीन महीने पहले सैन्य विद्रोह के कारण हुए तख्तापलट के बाद अपदस्थ राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया गया था। 

परिवार, रसोइयों के साथ की थी फरार होने की कोशिश

एक विज्ञप्ति में कर्नल मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने बताया कि बजौम अपने परिवार, दो रसोइयों और सुरक्षाकर्मियों के साथ तड़के लगभग तीन बजे एक वाहन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, जो कि उन्हें राजधानी के बाहरी इलाके में ले जाने वाला था। अब्द्रमाने ने कहा कि वहां से उन्हें ‘दो विदेशी हेलिकॉप्टर’ से नाइजीरिया ले जाने की योजना थी। अब्द्रमाने ने कहा, ‘हमारे देश को अस्थिर करने की यह साजिश विफल कर दी गई।’

मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अपदस्थ राष्ट्रपति बजौम जुलाई में सैन्य विद्रोह और पद से इस्तीफा देने के बाद से अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर में नजरबंद हैं। जुंटा ने उनकी बिजली और पानी की सुविधाओं को भी काट दिया है। बता दें कि 26 जुलाई को उनके राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों द्वारा तख्तापलट करने के बाद से अपदस्थ राष्ट्रपति घर में नजरबंद हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बजौम अपने असफल प्रयास के बाद वर्तमान में कहां हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश