1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जानिए रूस-यूक्रेन जंग की हकीकत, इस क्षेत्र में 19 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

जानिए रूस-यूक्रेन जंग की हकीकत, इस क्षेत्र में 19 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jun 26, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 06:52 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमती हुई नजर नहीं आ रही है। इस बीच रूस के एक राजनयिक ने बड़ा दावा किया है। राजनयिक ने डोनबास और नोवोरोसिया क्षेत्र में मृतकों की संख्या को लेकर बड़ी बात कही है।

Russia Ukraine war- India TV Hindi
Russia Ukraine war Image Source : FILE AP

मुंबई: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस के एक एक राजनयिक ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन के युद्ध छेड़ने से डोनबास और नोवोरोसिया क्षेत्र में कम से कम 13 हजार नागरिकों सहित 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यह संघर्ष तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक यूक्रेन अन्य शक्तियों के हाथों की 'कठपुतली' बनना बंद नहीं करता। 

क्या कहता है आंकड़ा 

मिरोशनिक ने यहां रूसी सदन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जारी युद्ध के दौरान संघर्ष को हल करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और राजनीतिक एवं कूटनीतिक तंत्रों का ‘‘पूर्ण हृास’’ हुआ है। उन्होंने कहा, ''कीव के युद्ध छेड़ने के कारण डोनबास और नोवोरोसिया क्षेत्र में कुल 19,300 लोगों की मौत हुई है। आम नागरिकों की मौत की संख्या भी 13 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।'' 

यूक्रेन ने गलत लोगों के साथ हाथ मिलाया

मिरोशनिक ने परोक्ष रूप से पश्चिमी देशों की ओर इशारा करते हुए कहा, ''यूक्रेन गलत लोगों के साथ हाथ मिलाकर युद्ध लड़ रहा है। यह संघर्ष तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक यूक्रेन दूसरे के हाथों को कठपुतली बनना नहीं छोड़ेगा और अपने लोगों के बारे में नहीं सोचेगा।'' उन्होंने कहा कि यह संघर्ष दोनों देशों के बीच जारी युद्ध से कई मायनों में अलग है। रोडियन ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में यूक्रेनी सुरक्षाबल आम नागरिकों पर हमला करते रहे हैं और मिसाइलों से बाजारों तथा कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाते रहे हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

दंपत्ति ने नाबालिग रिश्तेदार के साथ की शर्मनाक हरकत, मिली सजा; देना होगा इतने करोड़ का मुआवजा

रूस से जंग के बीच हकीकत जान उड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की के होश, अधिकारियों को लगाई फटकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश