1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान से जंग के बीच इराक में मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर बड़ा हवाई हमला, PMF के कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर

ईरान से जंग के बीच इराक में मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर बड़ा हवाई हमला, PMF के कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर

 Published : Mar 24, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 04:14 pm IST

ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर इराक में बड़ा हवाई हमला हुआ है। इसमें मिलिशिया के एक चीफ कमांडर समेत 14 लड़ाके मारे गए हैं।

इराक में मिलिशिया के ठिकानों पर स्ट्राइक के लिए तैयार होता अमेरिकी फाइटर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
इराक में मिलिशिया के ठिकानों पर स्ट्राइक के लिए तैयार होता अमेरिकी फाइटर (फाइल फोटो) Image Source : AP

बगदादः ईरान से चल रहे युद्ध के बीच इराक में तेहरान समर्थित मिलिशिया लड़ाकों के हेड क्वार्टर पर बड़ा हमला किया है। इसमें एक कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर हो गए हैं। अमेरिका पर इस हमले का आरोप लगाया गया है। हालांकि अभी तक इस एयरस्ट्राइक की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। हमले के बाद मुख्यालय से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठते देखा जा रहा है। 

मारा गया मिलिशिया का बड़ा कमांडर 

दावा किया जा रहा है कि इस हमले में मिलिशिया का अहम कमांडर ढेर हो गया है। यह हमला इराक में शिया मिलिशिया पर किया गया है।इराक के अनुसार अनबार प्रांत में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के एक मुख्यालय को हवाई हमले का निशाना बनाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस हमले में एक कमांडर समेत 14 लड़ाके मारे गए। मिलिशिया ने हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है और इसे इराक की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। 

मिलिशिया ईरान के समर्थन में कर रहा अमेरिकी बेस पर हमले

मिलिशिया पर यह एयरस्ट्राइक तब हुई है, जब ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा अमेरिकी के सैन्य अड्डों पर जवाबी हमले हो रहे हैं। मिलिशिया को ईरान का समर्थक माना जाता है। इससे पहले भी अमेरिका ने इराक में मिलिशिया के ठिकानों पर हाल ही में की बार एयरस्ट्राइक की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश