1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में हुआ भीषण एक्सीडेंट, बस पलटने से 15 लोगों की मौत, 47 घायल

मेक्सिको में हुआ भीषण एक्सीडेंट, बस पलटने से 15 लोगों की मौत, 47 घायल

 Published : Dec 31, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 11:45 pm IST

मेक्सिको में नए साल से पहले ही एक भीषण हादसा हो गया है। यहां हुए बस एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत हुई है और 47 लोग घायल हो गए हैं।

Mexico- India TV Hindi
मेक्सिको में एक्सीडेंट Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

मेक्सिको: नए साल से पहले मेक्सिको में भीषण एक्सीडेंट हुआ है। यहां के प्रशांत तटीय राज्य नयारित में एक राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रही बस पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर है और इस एक्सीडेंट में 47 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

नजदीकी राज्य ग्वानजुआतो में अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री राज्य के लियोन शहर के हैं। मेक्सिको में मित्रों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बस किराये पर लेना आम बात है। ये दुर्घटना राजमार्ग के एक ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को हुई है। मृतकों में कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पर्यटक ग्वायाबितोस से उत्तरी प्यूर्तो वलार्ता शहर लौट रहे थे। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश