New Zealand Auckland New Year 2026: दुनिया के कई हिस्सों में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। अलग-अलग टाइम जोन के कारण कई देश अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाएंगे। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है।
दुनिया भर में होता है जश्न
दुनिया भर में नए साल के मौके पर कई शहरों में शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया जाता है। सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर जबरदस्त आतिशबाजी होती है, जिसे लाखों लोग लाइव देखते हैं। न्यूयॉर्क (यूएसए) के टाइम्स स्क्वायर पर शानदार आतिशबाजी देखने को मिलती है। रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) के कोपाकबाना बीच और कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) के लेक बर्ली ग्रिफिन में भी नए साल को लेकर खास शो होते हैं।
सबसे पहले और अंत में कहां होता है न्यू ईयर सेलिब्रेशन
दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप पर होता है। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है। इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड में भी नए साल का जश्न शुरू होता है। सबसे आखिरी में नए साल का जश्न दक्षिण प्रशांत में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में होता है।
खबर अपडेट हो रही है...
यह भी पढ़ें:
सऊदी अरब और UAE में बढ़ा टकराव, जानिए इस्लामिक देशों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
पाकिस्तान में बढ़ा सियासी बवाल, इमरान खान की बहन अलीमा को पुलिस ने किया गिरफ्तार