1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अब इजरायल पर जवाबी हमला नहीं करेगा ईरान, सुप्रीम लीडर खामनेई का आया पहला बयान

अब इजरायल पर जवाबी हमला नहीं करेगा ईरान, सुप्रीम लीडर खामनेई का आया पहला बयान

 Published : Oct 27, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 03:51 pm IST

तेहरान पर इजरायली हमले के बाद अब ईरान इजरायल पर कोई जवाबी हमला नहीं करेगा। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने 26 अक्टूबर को तेहरान पर हुए हमले की प्रतिक्रिया में इजरायल पर दोबारा हमला करने से परहेज किया है।

अली खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर। - India TV Hindi
अली खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर। Image Source : AP

दीर अल-बला (गाजा पट्टी): ईरान पर हमले के 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का रविवार को पहला बयान सामने आया है। अपने बयान में खामेनेई ने इजरायल पर दोबारा हमला करने की बात से परहेज किया है। बता दें कि ईरान पर इजरायल के हमले के बाद खामनेई का यह पहला बयान है। अभी तक उनकी तरह से इजरायल के हमले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। आज सुबह ही खामेनेई के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर भी सामने आई है। 

इस बीच अली खामेनेई ने इजरायली हमले पर प्रतिक्रिया देते कहा कि इस सप्ताहांत ईरान पर हुए इजराइल के हमले को ‘‘न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके बताया जाना चाहिए।’’ बहरहाल खामेनेई ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का आह्वान करने से परहेज किया। खामेनेई की ये टिप्पणियां संकेत देती हैं कि ईरान इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहा है। ईरान की सेना पहले ही कह चुकी है कि गाजा पट्टी या लेबनान में संघर्ष विराम इजरायल पर किसी भी जवाबी हमले से बेहतर है, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि उनके पास जवाब देने का अधिकार है।

इजरायली हमले को कमतर नहीं आंकें

खामेनेई ने कहा, ‘‘इजराइली शासन द्वारा दो रात पहले किए गए दुष्कृत्यों को न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके पेश किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इजरायली शासन की गलतफहमियों को दूर किया जाना चाहिए। उन्हें ईरानी राष्ट्र और उसके युवाओं की ताकत एवं इच्छाशक्ति के बारे में समझाना जरूरी है।’’ खामेनेई ने कहा, ‘‘यह तय करना प्राधिकारियों का काम है कि ईरानी लोगों की इच्छाशक्ति और ताकत के बारे में इजराइली शासन को कैसे समझाया जाए और इस राष्ट्र के हितों की पूर्ति करने वाली कार्रवाई कैसे की जाएग।  (एपी)

यह भी पढ़ें

US Election 2024: जिन्होंने ट्रंप को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, उन्हें "Elon Musk" ने दे दिया ऐसा करारा जवाब


Iran-Israel War: ईरान पर इजरायली हमले के 24 घंटे बाद खामेनेई को लेकर आई बुरी खबर, तेहरान में तहलका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश