1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Iraq Protest: श्रीलंका के बाद अब इराक के सदन में प्रदर्शनकारी कर रहे थे प्रदर्शन, सामने आई इसकी बड़ी वजह

Iraq Protest: श्रीलंका के बाद अब इराक के सदन में प्रदर्शनकारी कर रहे थे प्रदर्शन, सामने आई इसकी बड़ी वजह

 Written By: Ravi Prashant
 Published : Jul 29, 2022 02:01 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 02:06 pm IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों ने जो उत्पात मचाया उसे पूरी दुनिया ने देखा। कुछ इस तरह का ही हाल इराक में हो गया है हालांकि यह राष्ट्रपति भवन नहीं इराक का सदन है।

IRAQ PARLIAMENT- India TV Hindi
IRAQ Protest Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रदर्शनकारी सदन भवन में प्रवेश करके अपनी मनमानी कर रहे थे
  • अल-सद्र सभी समर्थक थे
  • इराक विश्व के नक्शे में मध्य- पूर्वी एशिया में स्थित है

Iraq Protest: श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों ने जो उत्पात मचाया उसे पूरी दुनिया ने देखा। कुछ इस तरह का ही हाल इराक में हो गया है हालांकि यह राष्ट्रपति भवन नहीं इराक का सदन है। प्रदर्शनकारी सदन भवन में प्रवेश करके अपनी मनमानी कर रहे थे। मेज पर बैठकर झंडे भी लहराए। ऐसा माना जाता है कि यह इलाका सबसे सुरक्षित जगहों में से है। इस जगह के आसपास कई दूतावास हैं जिनमें अमेरिकी दूतावास भी शामिल है। अभी प्रदर्शनकारी कौन थे उनके बारे में हम विस्तार पूर्वक जाने की कोशिश करेंगे।

कौन थे प्रदर्शनकारी?

यह प्रदर्शनकारी इराकी सिया नेता मुक्तदा अल-सद्र सभी समर्थक थे जो कि सदन भवन में पहुंचकर उत्पात मचा रहे थे। ये सभी सुदानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि सबसे अच्छी खबर यह थी कि उस समय सदन में कोई भी सदन का सदस्य मौजूद नहीं था। प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रदर्शनकारियों के नक्शे कदम पर ही अपनी छाप छोड़ी। देखने से मानो ऐसा लग रहा था कि यह श्रीलंका का पार्ट 2 है। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति कंट्रोल में हुई लेकिन पूरी तरह से नहीं।

इराक में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

 अभी तक इराक में पिछले 9 महीने से प्रधानमंत्री की नियुक्ति नहीं हुई है। इस समय देश में राजनीतिक और आर्थिक संकट छाया हुआ है। देश में आर्थिक संकट छा जाना यह एक सोचने वाली बात है क्योंकि यह देश तेल से समृद्ध है और जिस देश में तेल है वह देश अपने आप में राजा है। फिर में उथल-पुथल क्यों हो रहा है? अब आपके मन में यह सवाल चल रहा होगा तो हम आपको बता दें, अक्टूबर में चुनाव हुआ था पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मुफ्तदा को 329 सीटों में मात्र 73 ही सीटों पर जीत मिली लेकिन यह बहुमत के आंकड़े से काफी दूर था। इस वजह से कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाया। मुक्तदा अल-सद्र के समर्थक प्रधानमंत्री उम्मीदवार मोहम्मद अल-सुदानी का विरोध कर रहे हैं। विशेष जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुदानी पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय राज्यों के गवर्नर रह चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह एक ईरानी समर्थक नेता है जिनका झुका ईरान की तरफ ज्यादा रहता है।

इराक नक्शे में कहां पर है?

इराक विश्व के नक्शे में मध्य- पूर्वी एशिया में स्थित है। यहां की लगभग आबादी मुस्लिम है यानी एक मुस्लिम देश है। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। इराक की राजधानी बगदाद है। इराक एक तेल समृद्ध देश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश