1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया के इडो में रेलवे स्टेशन पर हमला, नॉनस्टॉप फायरिंग के बाद बदमाशों ने दर्जनों यात्रियों को किया किडनैप

नाइजीरिया के इडो में रेलवे स्टेशन पर हमला, नॉनस्टॉप फायरिंग के बाद बदमाशों ने दर्जनों यात्रियों को किया किडनैप

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Jan 08, 2023 10:23 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 10:23 pm IST

स्टेशन पर यात्री डेल्टा राज्य के एक शहर र्वी जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी बंदूकधारियों ने टर्मिनल में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य इडो में एक ट्रेन स्टेशन पर हमला करके अज्ञात बंदूकधारियों ने दर्जनों यात्रियों का अपहरण कर लिया है। नाइजीरिया पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने अज्ञात बंदूकधारियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता चिडी नवाबुजोर ने एक समाचार एजेंसी को फोन पर बताया, "पुलिस को अभी तक इग्वेबेन ट्रेन स्टेशन पर से अपहरण किए गए यात्रियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। स्टेशन पर यात्री डेल्टा राज्य के एक शहर र्वी जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी बंदूकधारियों ने टर्मिनल में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी थी।"

कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर

समाचार एजेंसी ने नवाबुजोर के हवाले से कहा, "कुछ यात्री घायल भी हुए, लेकिन अपराधी घायलों को साथ नहीं ले गए।" पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अपहरण किए गए यात्रियों को छुड़ाने और बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर ने देशभर के लोगों को डरा दिया है। किडनैप हुए यात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल यात्रियों को कितनी चोट आई है अभी इसकी जानकारी नहीं है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है या नहीं इसकी भी अभी तक जानकारी नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश