1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Russia Ukraine War News | अमेरिका का दावा: यूक्रेन के बाद दूसरे देशों पर भी रूस की नजर, युद्ध को लंबा खींचना चाहते हैं पुतिन

Russia Ukraine War News | अमेरिका का दावा: यूक्रेन के बाद दूसरे देशों पर भी रूस की नजर, युद्ध को लंबा खींचना चाहते हैं पुतिन

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : May 11, 2022 10:57 am IST,  Updated : May 11, 2022 11:13 am IST

हेनस ने कहा कि ब्लैक सी में मोल्डोवा के उत्तर-पूर्वी इलाके में रूसी सेना अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के डोनबास रीजन पर पूरी तरह से कब्जा करने के बाद भी रूस रुकने वाला नहीं है।

Russian President Putin- India TV Hindi
Russian President Putin Image Source : AP

Highlights

  • मोल्डोवा के उत्तर-पूर्वी इलाके में सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है रूस
  • रूसी सेना ने ओडेसा के महत्वपूर्ण तट पर धावा बोला

Russia Ukraine War News: अमेरिका  (America) की ओर से यह दावा किया गया है कि रूस (Russia) के राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) यूक्रेन के बाद भी आगे हमला करना का मंसूबा पाले हुए हैं और उनकी नजर दूसरे देशों पर है। यह भी दावा किया गया कि यूक्रेन के मौजूदा हालात पुतिन के दावों की ओर साफ तौर पर इशारा कर रहे हैं। अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस की निदेशक एव्रिल हेनस ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने अमेरिका की सीनेट को यह जानकारी दी है। हेनस ने कहा कि ब्लैक सी में मोल्डोवा के उत्तर-पूर्वी इलाके में रूसी सेना अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के डोनबास रीजन पर पूरी तरह से कब्जा करने के बाद भी रूस रुकने वाला नहीं है। 

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में ओडेसा के महत्वपूर्ण तट पर हमला किया 

रूसी सेना ने ओडेसा के महत्वपूर्ण तट पर धावा बोल दिया। यह हमला सप्लाई मार्ग को रोकने के लिए किया गया ताकि यूक्रेन के सैनिकों को आसामी से घेरा जा सके। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें कुछ सप्ताह पहले उत्तर-पूर्व में गोलाबारी में तबाह शहर में 44 लोगों के शव मिले हैं। मार्च में गोलाबारी का निशाना बने खारकीव से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित इजियम में पांच मंजिला इमारत से ये शव निकाले गए। यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूसी सेना ने एक दिन पहले ओडेसा के महत्वपूर्ण काला सागर बंदरगाह पर सात मिसाइल दागकर एक शॉपिंग सेंटर और एक गोदाम को निशाना बनाया। सेना ने कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हुए। 

स्टील प्लांट को 34 बार निशाना बनाया

दक्षिणी तट पर रूसी सैनिकों ने उस इस्पात संयंत्र पर हमला जारी रखा जहां यूक्रेन के लड़ाके रूस को एक और महत्वपूर्ण बंदरगाह का नियंत्रण नहीं लेने दे रहे हैं। अजोव रेजीमेंट ने कहा कि पिछले 24 घंटे में मारियुपोल में इस्पात संयंत्र के एक परिसर को 34 बार निशाना बनाया गया। 

12 लाख यूक्रेनी नागरिकों के अपहरण का दावा

उधर, यूक्रेन का दावा है कि जंग शुरू होने के बाद 12 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों का अहरण कर उन्हें रूस भेजा गया है। इनमें 2.10 लाख बच्चे भी शामिल हैं। रूस ने एक दिन में ही 8,787 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को डोनेट्स्क और लुहान्स्क से रूस शिफ्ट कर दिया। इन नागरिकों में 1106 बच्चे भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश