1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Christmas पर उपहार बांटने निकले पड़े हैं सांता, दुनिया भर में लोग कर रहे ट्रैकिंग; कैसे जानें Live लोकेशन

Christmas पर उपहार बांटने निकले पड़े हैं सांता, दुनिया भर में लोग कर रहे ट्रैकिंग; कैसे जानें Live लोकेशन

 Published : Dec 24, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 05:56 pm IST

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर दुनिया भर में कई लाख लोग सांता की यात्रा को विभिन्न ऐप से लाइव ट्रैक कर रहे हैं। गूगल के अलावा कई ऐप के जरिये इसकी ट्रैकिंग हो रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

Christmas: क्रिसमस आ गया है और सांता क्लॉज़ दुनिया भर में उपहार बांटने निकल पड़े हैं। द सन की खबर के अनुसार दुनिया भर में तमाम लोग नोराड लाइव ट्रैकर के जरिये उनकी यात्रा को लाइव ट्रैक कर रहे हैं। दुनिया पर में कई मिलियन लोग सांता की यात्रा को लाइव ट्रैक करके देख रहे हैं कि सांता अभी कहां पहुंचे हैं। अगर आप उनकी इस खुशगवार यात्रा को रात के आकाश में फॉलो करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ बहुत मजेदार तरीके हैं। अपनी आंखों से सांता और उनकी रेनडियर को देखना मुश्किल हो सकता है, मगर टेक्नोलॉजी की ताकत से आप उनकी उपहार बांटने की यात्रा को ट्रैक कर सकते हैं। ज्यादातर बच्चे ये सोचकर रात को सो रहे हैं कि वे रास्ते में हैं और उपहार बांट रहे हैं। उनके पास भी जल्द आएंगे।

 सांता उपहार बाँटना कब शुरू करते हैं?

सांता नॉर्थ पोल में रहते हैं, लेकिन उनकी क्रिसमस यात्रा उन्हें पृथ्वी के लगभग हर कोने तक ले जाती है।  ज्यादातर मान्यताओं के अनुसार सांता अपनी यात्रा इंटरनेशनल डेट लाइन से शुरू करते हैं, जो लंदन से दुनिया के आधे रास्ते पर है।  इसलिए ब्रिटेन वालों के लिए अच्छी खबर है कि सांता क्रिसमस की संध्या पर दोपहर 12 बजे से ही उपहार बांटना शुरू कर देते हैं... और अगर आप न्यूयॉर्क में हैं तो सांता सुबह 9 बजे यात्रा शुरू करते हैं...तब वह आपके पास सोने के बाद पहुंचेंगे। नोराड के अनुसार अपने शुरुआती पॉइंट से सांता सबसे पहले साउथ पैसिफिक आइलैंड्स जाते हैं। फिर वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया, जापान में, पूरे एशिया में, अफ्रीका के माध्यम से, और फिर वेस्टर्न यूरोप से गुजरते हैं। इसके बाद वे अमेरिका की ओर जाते हैं और और ज्यादा उपहार बांटते हैं।  


2025 में सांता को कैसे ट्रैक करें

सांता को ट्रैक करने के कुछ अलग-अलग तरीके हैं।  नोराड सांता ट्रैकर यह फादर क्रिसमस को ट्रैक करने का शायद सबसे मशहूर तरीका है। दरअसल नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोराड) 1955 से सांता को ट्रैक कर रहा है।  तो इस साल यह सर्विस की 70वीं सालगिरह है।  कहा जाता है कि यह तब शुरू हुआ जब एक बच्चे ने गलती से फोन किया, क्योंकि अखबार में छपी विज्ञापन में बच्चों को सांता को फोन करने को कहा गया था।  तब के बॉस कर्नल हैरी शूप ने कथित तौर पर फोन उठाया और स्टाफ को रडार चेक करने को कहा कि सांता नॉर्थ पोल से दक्षिण की ओर आ रहे हैं।  आप आधिकारिक नोराड सांता ट्रैकर यहाँ देख सकते हैं "www.noradsanta.org" और नोराड सांता ट्रैकर ऐप आईफोन और एंड्रॉइड पर डाउनलोड कर सकते हैं।

रात के आकाश में दिखती है सांता की लाइव मूवमेंट

उक्त ट्रैकिंग एप के माध्यम से आप रात के आकाश में सांता की मूवमेंट फॉलो कर सकते हैं।  गूगल सांता ट्रैकर  एक और बहुत पॉपुलर ऑप्शन है आधिकारिक गूगल सांता ट्रैकर।  गूगल हर साल क्रिसमस संध्या तक काउंटडाउन चलाता है जब ट्रैकर लाइव होता है और सांता उपहार बांटना शुरू करते हैं,  लेकिन अगर आप सिर्फ ट्रैकिंग से ज्यादा मजा करना चाहते हैं, तो गूगल की वेबसाइट पर ढेर सारे फेस्टिव गेम्स हैं। "santatracker.google.com, santatracker.google.com आदि पर भी सांता को ट्रैक किया जा सकता है। 

 

कैसे करते है सांता जादुई यात्रा

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सांता को ट्रैक करने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। मुंबई में छोटी सी बच्ची अपने भाई  के साथ लिविंग रूम में बैठी थी। घर में क्रिसमस ट्री की लाइटें चमक रही थीं। मम्मी-पापा ने कहा था, "जल्दी सो जाओ, वरना सांता नहीं आएंगे!"लेकिन बच्ची सो नहीं पा रही थी। उसने अपना टैबलेट उठाया और गूगल सांता ट्रैकर खोला। स्क्रीन पर एक बड़ा नक्शा था, जिसमें सांता का स्लेज लाल रंग में चमक रहा था। उसने अपने से बड़े भाई को कहा-"देखो! सांता अभी रूस में हैं। उन्होंने हजारों उपहार बांट दिए हैं!"उसका भाई उत्साह से चिल्लाया, "दीदी, नोराड ट्रैकर पर भी देखो!" बच्ची ने नोराड की वेबसाइट खोली। वहां 3D मैप था और रूडॉल्फ की लाल नाक चमक रही थी। "वाह! नोराड वाले तो 1955 से सांता को ट्रैक कर रहे हैं। इस साल तो 70 साल पूरे हो गए!"दोनों भाई-बहन घंटों तक ट्रैकर देखते रहे। सांता पहले साउथ पैसिफिक गए, फिर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान... एशिया की ओर बढ़ रहे थे। बच्ची ने कहा, "अब भारत आने वाला है! इस तरह बच्चों में सांता का जबरदस्त क्रेज है। 

यह भी पढ़ें

भारत-चीन के संबंधों को स्थिर होते देख अमेरिका को लगी मिर्ची, LAC को लेकर जारी की ये भटकाने वाली रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश