Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सौर तूफान के बाद खूबसूरत रोशनी से नहाया आसमान, तस्वीरें और वीडियो देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

सौर तूफान के बाद खूबसूरत रोशनी से नहाया आसमान, तस्वीरें और वीडियो देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927 Published : May 12, 2024 03:32 pm IST, Updated : May 12, 2024 03:32 pm IST

सौर तूफान के बाद नजारा कैसा हो सकता है यह दुनियाभर के लोगों ने देखा है। तूफान की वजह से आसमान अलग-अलग रंगों को दिखाई दिया जिसके बाद लोग अचंभित नजर आए।

सौर तूफान रंग बिरंगा दिखा आसमान - India TV Hindi
Image Source : AP सौर तूफान रंग बिरंगा दिखा आसमान

Solar Storm: दुनिया का सबसे शक्तिशाली सौर तूफान करीब 20 साल धरती से टकराया। सोलर तूफान के कारण दुनिया की कई जगहों पर ध्रुवीय ज्योति (ऑरोरा) की घटनाएं देखने को मिली हैं। इस दौरान सौर तूफान की वजह से आसमान अलग-अलग रंगों को दिखाई दिया। भारत के लद्दाख से लेकर अमेरिका के आसमान तक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दुनियाभर में रंग बिरंगी रोशनी से नहाए आसमान की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं रंग-बिरंगे आसमान की खूसूरत तस्वीरें।  

अमेरिकी वैज्ञानिक संस्था नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक इस सौर तूफान का असर सप्ताह के अंत तक रहेगा।

The aurora borealis glow on the horizon at St. Mary's Lighthouse in Whitley Bay on the North East co
Image Source : APThe aurora borealis glow on the horizon at St. Mary's Lighthouse in Whitley Bay on the North East coast, England

सौर तूफान को मुख्य तौर पर दुनिया के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में देखा गया।

Northern lights appear in the night sky above the Brocken in Schierke, northern Germany
Image Source : APNorthern lights appear in the night sky above the Brocken in Schierke, northern Germany

सौर तूफान आने का कारण सूर्य से निकलने वाला कोरोनल मास इजेक्शन है।  कोरोनल मास इजेक्शन के दौरान सूर्य से आने वाले पार्टिकल्स धरती की मैग्नेटिक फील्ड में एंट्री करते हैं।

Northern lights glow in the night sky above the village of Daillens, Switzerland
Image Source : APNorthern lights glow in the night sky above the village of Daillens, Switzerland

पार्टिकल्स के धरती पर एंट्री करने के बाद एक रिएक्शन होता है, जिसके कारण पार्टिकल्स चमकदार रंग-बिरंगी रोशनी के रूप में दिखते हैं।

Northen Lights, or aurora borealis, illuminate the sky in Alaiedon Township
Image Source : REUTERSNorthen Lights, or aurora borealis, illuminate the sky in Alaiedon Township

इससे पहले अक्तूबर 2003 में सौर तूफान धरती से टकराया था। उस सौर तूफान को हैलोवीन तूफान नाम दिया गया था और उसके असर से पूरे स्वीडन में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी और साथ ही दक्षिण अफ्रीका में पावर ग्रिड्स को भारी नुकसान हुआ था।

aurora borealis, also known as the
Image Source : REUTERSaurora borealis, also known as the "northern lights", illuminates the sky over Vancouver

अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान, जिसे कैरिंगटन इवेंट के नाम से जाना जाता है वह सितंबर 1859 में धरती से टकराया था।

यह भी पढ़ें:

इजराइल के नए फरमान से मच गया है हड़कंप, हमले के डर से रफह छोड़ने को मजबूर हैं लाखों लोग

अमेरिका में सुअर की किडनी लगवाने वाले शख्स की 2 महीने बाद हुई मौत, डॉक्टरों ने कहा...

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement