1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. South Africa: इमारत हादसे को लेकर सामने आई नई जानकारी, अब भी लापता हैं 44 लोग

South Africa: इमारत हादसे को लेकर सामने आई नई जानकारी, अब भी लापता हैं 44 लोग

 Published : May 10, 2024 06:21 pm IST,  Updated : May 10, 2024 06:21 pm IST

दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। अब इस दर्दनाक हादसे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बचाव कर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हजारों टन मलबा हटाना है।

दक्षिण अफ्रीका में ढही निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका में ढही निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत Image Source : AP

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका में कुछ दिन पहले ढही निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के मलबे में दबे 44 श्रमिकों के जीवित होने की उम्मीद दिन बीतने के साथ ही खत्म होती जा कही है। दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज शहर में इसी सप्ताह सोमवार दोपहर में निर्माणधीन पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मियों के लिए जीवित व्यक्तियों का पता लगाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारी मशीनों की मदद से हजारों टन मलबा हटाना है। 

बढ़कर 9 हुई मृतकों की संख्या 

अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में एक श्रमिक की इलाज के दौरान मौत के बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से जिन 28 श्रमिकों को निकाला गया है उनमें 21 की हालत गंभीर है या उन्हें गहरे जख्म पहुंचे हैं। अधिकारियों के अनुसार, जॉर्ज शहर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित है। जॉर्ज शहर के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। 

सामने आई नई जानकारी 

अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर बड़ी-बड़ी मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं। बचाव दल भी लगातार प्रयास में जुटे हैं। शहर के अधिकारियों ने कहा कि अब भी बचाव अभियान चल रहा है लेकिन बुधवार से कोई जीवित नहीं मिला है। शहर प्रशासन ने लापता लोगों की संख्या पूर्व के 38 से संशोधित कर 44 कर दी है, क्योंकि पहले जितने श्रमिकों के निर्माण स्थल पर मौजूद होने के बारे में अनुमान लगाया था, उससे अधिक मजूदर वहां मौजूद थे। नई जानकारी के अनुसार जब इमारत ढही तब वहां 81 श्रमिक काम कर रहे थे। पहले अधिकारियों ने वहां 75 मजूदरों के होने की बात कही थी। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

पोप फ्रांसिस ने लोगों से की ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील, आगाह करते हुए बोले 'भविष्य के लिए...'

राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन ने चली सबसे बड़ी सियासी चाल, अपने भरोसेमंद साथी को नियुक्त किया PM

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश