1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण सूडान में आग उगल रहा सूरज, भीषण गर्मी से कई छात्रों के बेहोश होने पर बंद हुए स्कूल

दक्षिण सूडान में आग उगल रहा सूरज, भीषण गर्मी से कई छात्रों के बेहोश होने पर बंद हुए स्कूल

 Published : Feb 22, 2025 03:27 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 03:27 pm IST

दक्षिण सूडान में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते कई स्कूलों में हीट वेव से बच्चे बेहोश गए। विभिन्न जगहों से यह सूचना मिलने के बाद साउथ सूडान के सभी स्कूलों को 2 हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है।

सूडान में भीषण गर्मी से बंद हुए स्कूल। - India TV Hindi
सूडान में भीषण गर्मी से बंद हुए स्कूल। Image Source : AP

जूबा (दक्षिण सूडान): दक्षिण सूडान में सूरज अंगारे उगल रहा है। भीषण गर्मी के कारण कई छात्रों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों को दो सप्ताह के लिए सरकारी आदेश पर बंद कर दिया गया है। स्कूल में पढ़ाई करने जाने वाले बच्चों का गर्मी से हाल बेहाल होने के चलते और हीट वेव से मौतों का अंदेशा होने के चलते यह कदम उठाया गया है।

बता दें कि दक्षिणी सूडान को जलवायु परिवर्तन के कारण बरसात के मौसम में बाढ़ तथा अन्य जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह दूसरी बार है जब देश ने फरवरी और मार्च में गर्मी के कारण स्कूल बंद किए हैं। देश के उप शिक्षा मंत्री मार्टिन ताको मोई ने कहा कि ‘‘जूबा शहर में रोजाना औसतन 12 छात्र बेहोश हो रहे हैं।’’ दक्षिण सूडान के अधिकतर विद्यालयों में लोहे की चादरों से बने अस्थायी ढांचे हैं और उनमें बिजली की व्यवस्था नहीं है।

तापमान में हो सकता है और अधिक इजाफा

दक्षिण सूडान के पर्यावरण मंत्री जोसेफिन नेप्वोन कॉसमॉस ने लोगों से घर के अंदर रहने और पानी पीते रहने का आग्रह किया है, क्योंकि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इससे गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। लोगों से धूप में बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। शिक्षाकर्मियों ने सरकार से स्कूल कैलेंडर में संशोधन करने पर विचार करने का आग्रह किया है ताकि स्कूल फरवरी में बंद किए जाएं और अप्रैल में तापमान कम होने पर पुनः खोले जाएं। (एपी)

यह भी पढ़ें

अपनों के लिए ही काल बना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आदेश, पहले रिवॉर्ड के रूप में ट्रंप के 3 अधिकारियों पर मुकदमा


मस्क का ये बच्चा है बहुत शरारती, कभी अजीब आवाजें निकाली तो कभी ट्रंप के डेस्क में लगाई नाक..जिसे अब बदल दिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश