1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Earthquake: ग्रीस में तेज भूकंप से कांपी धरती, तुर्किये तक लगे झटके, छतों खिड़कियों से कूदे लोग, जानें तीव्रता

Earthquake: ग्रीस में तेज भूकंप से कांपी धरती, तुर्किये तक लगे झटके, छतों खिड़कियों से कूदे लोग, जानें तीव्रता

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 03, 2025 07:29 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 08:26 am IST

ग्रीस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप तुर्किये की सीमा तक महसूस हुआ। लोग घरों से निकलकर भागने लगे, सात लोगों के घायल होने की खबर है।

ग्रीस में भूकंप के तेज झटके- India TV Hindi
ग्रीस में भूकंप के तेज झटके Image Source : TWITTER (X)

मंगलवार को ग्रीस के डोडेकेनीज़ द्वीप क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंपीय घटना तुर्की सीमा के करीब हुई। ईएमएससी ने पुष्टि की कि भूकंपीय गतिविधि 68 किमी (42 मील) की गहराई पर दर्ज की गई थी। इस बीच, तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मंगलवार की सुबह भूमध्यसागरीय तटीय शहर मारमारिस में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि अपने घरों से भागने की कोशिश करते समय सात लोग घायल हो गए, कुछ लोग खिड़कियों या बालकनियों से कूद गए। 

तुर्किये में सात लोग घायल

भूमध्य सागर में केंद्रित भूकंप मंगलवार की सुबह 2.17 बजे आया और ग्रीक द्वीप रोड्स सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया, भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों से बाहर निकलकर भागते नजर आए। तुर्किये के मारमारिस शहर में मंगलवार तड़के 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह इलाका भूमध्यसागर के किनारे है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, घरों से भागते वक्त कम से कम 7 लोग घायल हो गए। 

पूर्वी भूमध्य सागर में व्यापक कंपन महसूस किया गया। तुर्की में, इसे एजियन और भूमध्यसागरीय तटों पर दृढ़ता से महसूस किया गया, और मिस्र, सीरिया और लेबनान के शहरों के साथ-साथ कई ग्रीक द्वीपों से भूकंप के हल्के झटकों की रिपोर्ट भी सामने आई है। हालांकि अबत किसी बड़ी दुर्घटना या क्षति की तत्काल सूचना नहीं मिली है। भूकंप के बाद नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि तुर्किये भूकंप के प्रमुख फॉल्ट लाइनों पर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। देश में साल 2023 में, 7.8 तीव्रता के भूकंप ने दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया था, जिसमें 59,000 से अधिक लोग मारे गए थे और काफी संख्या में इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश