1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में विस्थापित लोगों के शिविरों पर बरसा कहर, घातक हमलों में कम से कम 100 लोगों की मौत

सूडान में विस्थापित लोगों के शिविरों पर बरसा कहर, घातक हमलों में कम से कम 100 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 13, 2025 10:53 am IST,  Updated : Apr 13, 2025 10:53 am IST

सूडान में विस्थापित नागरिकों के शिविर पर अर्धसैनिक समूहों ने 2 दिनों तक घातक हमला किया। इसमें कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है।

सूडान में विस्थापित नागरिकों के शिविर पर हमले की सैटेलाइट इमेज (फाइल)- India TV Hindi
सूडान में विस्थापित नागरिकों के शिविर पर हमले की सैटेलाइट इमेज (फाइल) Image Source : AP

काहिरा: सूडान के विस्थापित नागरिक शिविर पर हुए घातक हमलों में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि सूडान में कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने दारफुर क्षेत्र में विस्थापित लोगों के शिविरों पर लगातार दो दिन तक हमला किया। इस हमले में 20 बच्चों और नौ सहायता कर्मियों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूडान में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट और मानवीय समन्वयक क्लेमेंटाइन नक्वेता-सालमी ने बताया कि रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और संबद्ध लड़ाकों ने शुक्रवार को जमजम और अबू शोरौक शिविरों और उत्तरी दारफुर प्रांत की प्रांतीय राजधानी अल-फशर के निकटवर्ती शहर पर आक्रमण किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अल-फशर सेना के नियंत्रण में है। सेना दो वर्ष पहले सूडान में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से आरएसएफ के खिलाफ लड़ रही है।

सूडान के गृहयुद्ध में अब तक 24 हजार से ज्यादा मौतें

संयुक्त राष्ट्र ने सूडान में मौतों का चौंकाने वाला आंकड़ा दिया है। करीब 2 वर्षों से सूडान में घातक गृहयुद्ध चल रहा है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 24,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है। एनक्वेटा-सालमी ने एक बयान में कहा कि शनिवार को शिविरों पर फिर से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमले में जमजम शिविर में मौजूद नौ सहायता कर्मियों की भी मौत हो गई। मरने वालों में 20 बच्चे भी शामिल थे।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश