1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में आतंकियों ने 200 लोगों को किया अगवा, बच्चे-महिलाएं भी शामिल, हिंसा में अब तक 35000 से ज्यादा मौतें

नाइजीरिया में आतंकियों ने 200 लोगों को किया अगवा, बच्चे-महिलाएं भी शामिल, हिंसा में अब तक 35000 से ज्यादा मौतें

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 08, 2024 06:57 am IST,  Updated : Mar 08, 2024 06:57 am IST

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकियों द्वारा 200 लोगों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इसी बीच हिंसा के कारण 2009 से अभी तक 35000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।

नाइजीरिया में आतंकियों ने 200 लोगों को किया अगवा- India TV Hindi
नाइजीरिया में आतंकियों ने 200 लोगों को किया अगवा Image Source : FILE

Nigeria News: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आम लोगों की हालत बेहद शोचनीय है। ताजा मामले में उत्तरी नाइजीरिया में आतंकियों ने बच्चों और महिलाओं सहित 200 लोगों का अपहरण कर लिया है। जिन्हें अगवा किया गया है, ये पीड़ित हिंसा की वजह से  पड़ोसी देश चाड से सटी सीमा के पास लकड़ियां बीनने गए थे। इस दौरान इन सभी का आतंकियों ने अपहरण कर लिया। यह जानकारी नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर ने दी। 

जानकारी के अनुसार बोर्नोट प्रांत के गैंबोरु नगाला काउंसिल क्षेत्र में विस्थापितों के शिविर से निकले पीड़ितों को आतंकियों ने घेरकर बंधक बना लिया। गतिविधियों को रोकने के लिए आए दिन इस इलाके में अपहरण और हत्याएं होती रहती हैं। इसी बीच नाइजीरिया में स्थित युनाइटेड नेशन मानवाधिकार समन्वयक मोहम्मद फाल का कहना है कि अगवा किए गए लोगों की असल संख्या के बारे में अभी तक अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि यह संख्या 200 से कम नहीं है। फाल ने कहा कि सुरक्षा साझेदारों के अनुसार, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।

20 लाख से ज्यादा हो गए विस्थापित

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों ने 200 से ज्यादा लोगों का अपहरण किया है। बोर्नो में इस्लामिक कानून लागू करने के लिए 2009 में आतंकियों ने अत्याचार शुरू किया। आतंकी संगठन बोको हराम समूह की हिंसा में अभी तक 35000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं, इस अवधि के दौरान करीब 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हुए हैं।

47 महिलाओं को किया गया था अगवा

इससे पहले मिलिशिया नेताओं ने मंगलवार को बताया था कि नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी इलाके में जिहादियों ने 47 महिलाओं का अपहरण कर लिया था। उन्होंने जिहादी विद्रोह के केंद्र बोर्नो राज्य में शुक्रवार के हमले के लिए इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) को जिम्मेदार ठहराया।. इन हमलों में 2009 से अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश