1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. थाईलैंड में छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, टीचर को मारी गोली, खुद को कर लिया शूट, 7 की मौत

थाईलैंड में छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, टीचर को मारी गोली, खुद को कर लिया शूट, 7 की मौत

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 07, 2026 10:24 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 11:15 am IST

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक स्कूल में आठवीं के एक छात्र ने पहले टीचर को मारी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट, दोनों की मौत हो गई। फायरिंग की घटना में अबतक सात की मौत की खबर है।

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग- India TV Hindi
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग Image Source : AFP

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में एक छात्र ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की। आठवीं के छात्र ने पहले टीचर को गोली मारी, फिर खुद को भी शूट कर लिया। फायरिंग की इस घटना में कम से कम 15 छात्र घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को स्कूल में हई इस फायरिंग की घटना में एक शिक्षक और शूटर छात्र की मौत हो गई है। स्थानीय प्रसारक 'थाई पीबीएस' ने बताया, "नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले के एक जाने-माने हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि अबतक सात की मौत हो गई है।"


शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

थाईलैंड के शिक्षा मंत्री प्रसर्ट चंतारारुआंगथोंग ने स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत कार्रवाई और मदद का भरोसा दिलाया और संवेदनशील जानकारी शेयर करने में सावधानी बरतने की अपील की।X पर उन्होंने कहा, "मैं अभी उबोन रत्चाथानी प्रांत में सरकारी काम से हूं और लगातार हालात पर नज़र रखे हुए हूं। मैंने शिक्षा मंत्रालय के तहत सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अधिकारियों और संगठनों के साथ मिलकर तेज़ी से काम करें ताकि स्थिति को जल्द सुलझाया जा सके, छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जा सके, और प्रभावित सभी लोगों की शारीरिक और मानसिक स्थिति का तुरंत आकलन करके उन्हें पूरी मदद और सहयोग दिया जा सके।"

शिक्षा मंत्री ने लोगों से की अपील

उन्होंने आगे कहा, "मैं देशवासियों और मीडिया से सहयोग की अपील करता हूं कि कृपया संवेदनशील तस्वीरें, वीडियो या जानकारी आगे न भेजें और न ही फैलाएं, खासकर वे जिनमें मृतक, घायल, छात्र या घटना से जुड़े लोग दिख रहे हों, साथ ही बिना पुष्टि वाली जानकारी भी शेयर न करें, क्योंकि इससे परिवारों और प्रभावित लोगों के अधिकारों, निजता और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।"

उन्होंने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। बता दें कि इस क्षेत्र में थाईलैंड में बंदूक रखने की दर सबसे ज़्यादा है; अनुमान है कि वहां लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) बंदूकें चलन में हैं, यानी हर सात निवासियों पर एक बंदूक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश