1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यह व्यक्ति विभिन्न देशों के 550 बच्चों का है जैविक पिता, अब अदालत को लगाना पड़ा शुक्राणुओं पर प्रतिबंध

यह व्यक्ति विभिन्न देशों के 550 बच्चों का है जैविक पिता, अब अदालत को लगाना पड़ा शुक्राणुओं पर प्रतिबंध

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 28, 2023 08:55 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 08:57 pm IST

क्या आप सोच भी सकते हैं कि एक व्यक्ति 550 बच्चों का पिता हो सकता है, वह भी उसके बच्चे तमाम देशों में हों...शायद नहीं। यह वाकया सुनकर आप चौंक जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। मगर यह सच है। एक व्यक्ति अब तक 550 बच्चों का जैविक पिता बन चुका है। लिहाजा अब उसके शुक्राणुओं पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : IANSLIFE

क्या आप सोच भी सकते हैं कि एक व्यक्ति 550 बच्चों का पिता हो सकता है, वह भी उसके बच्चे तमाम देशों में हों...शायद नहीं। यह वाकया सुनकर आप चौंक जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। मगर यह सच है। एक व्यक्ति अब तक 550 बच्चों का जैविक पिता बन चुका है। लिहाजा अब उसके शुक्राणुओं पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है। ताकि वह अब किसी को शुक्राणु का दान नहीं कर सके। यह शख्स डच का नागरिक है।

अब मामले में हस्तक्षेप करते हुए नीदरलैंड की एक अदालत ने विभिन्न देशों में कम से कम 550 बच्चों का जैविक पिता बनने वाले इस व्यक्ति को और शुक्राणु दान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अदालत ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। शुक्राणु दान करने वाले व्यक्ति पर भावी माता-पिताओं को इस बारे में भी गुमराह करने का आरोप है कि उसने कितनी संतानों के लिए गर्भधारण करने में मदद की। हेग जिला न्यायालय के एक न्यायाधीश ने व्यक्ति के शुक्राणु की मदद से गर्भधारण करने वाली एक महिला और अन्य माता-पिताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक फाउंडेशन की याचिका पर यह रोक लगाने का आदेश दिया।

अदालत ने कहा शुक्राणु दान से अधिकतम 25 बच्चे पैदा करने की अनुमति

ईवा के रूप में अपनी पहचान उजागर करने वाली याचिकाकर्ता महिला ने अदालत के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस फैसले से सामूहिक (शुक्राणु) दान पर प्रतिबंध लगेगा। हमें अपने बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिए और इस अन्याय के खिलाफ उनकी रक्षा करनी चाहिए।’’ अदालत ने कहा कि नीदरलैंड के दिशानिर्देशों के तहत, शुक्राणु दाता को 12 माताओं को अधिकतम 25 बच्चे पैदा करने के लिए शुक्राणु दान करने की अनुमति है और दाता ने अपने शुक्राणु दान के इतिहास के बारे में भावी माता-पिताओं से झूठ बोला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश