1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बड़ा हादसा! ब्राजील में बिल्डिंग से टकराया विमान, हादसे का VIDEO आया सामने

बड़ा हादसा! ब्राजील में बिल्डिंग से टकराया विमान, हादसे का VIDEO आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 05, 2026 07:03 am IST,  Updated : May 05, 2026 07:20 am IST

सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक बड़े शहर, बेलो होरिजोंटे में एक छोटा विमान एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिल्डिंग से टकराया विमान।- India TV Hindi
बिल्डिंग से टकराया विमान। Image Source : X/WASHINGTON_EY

ब्राजील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक हल्का विमान अचानक एक बिल्डिंग से टकरा गया। यह हादसा ब्राजील के बेलो होरिजोंटे इलाके में हुआ है। वहीं हादसे के बाद से राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार पायलट और को-पालयट की मौत हो गई है। इसके अलावा विमान में सवार तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि बिल्डिंग में मौजूद लोग हताहत नहीं हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विमान, बिल्डिंग के सीढ़ी वाले हिस्से की तरफ टकराया था। 

बेलो होरिजोंटे में हुआ हादसा

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक बड़े शहर, बेलो होरिजोंटे में यह हादसा हुआ। यहां एक छोटा विमान एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मिनास गेरास राज्य के दमकल विभाग ने बताया कि इमारत के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और इमारत के ढहने का "कोई साफ खतरा" भी नहीं है।

घायलों का इलाज जारी

वहीं हादसे के बाद हल्के विमान में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विमान इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से से टकराया था। दमकल विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीरों में बचाव दल के सदस्यों को इमारत खाली करने में निवासियों की मदद करते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे में बड़ा नुकसान भी हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में इमारत में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। 

अमेरिका में पांच की मौत

इससे कुछ दिन पहले ही अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। 'हेज काउंटी' के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि यह दुर्घटना गुरुवार रात ऑस्टिन के दक्षिण पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दूर विम्बरली शहर में हुई। वहीं 'फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें-

ईरान ने UAE पर कर दिया हमला, ड्रोन अटैक के बाद तेल संयंत्र में लगी आग, तीन भारतीय घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश