1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका ने होर्मुज पर ठोका दावा, ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक, '7000 मील दूर से देख रहे ख्वाब'

अमेरिका ने होर्मुज पर ठोका दावा, ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक, '7000 मील दूर से देख रहे ख्वाब'

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 19, 2026 07:03 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 07:15 am IST

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेज़ाई ने होर्मुज़ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का मज़ाक उड़ाया और कहा कि इस जलमार्ग को फिर से खोलने के अमेरिका के सपने को सच करने के बीच की दूरी 7,000 मील की दूरी से भी ज़्यादा है।

ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक- India TV Hindi
ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक

Highlights

  • होर्मुज पर ट्रंप ने फिर किया दावा
  • ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
  • कतर ने ईरान और अमेरिका से क्या कहा

ईरान और अमेरिका के बीच लगभग छह महीने से चल रहा युद्ध, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों से हुई थी, अब एक तनावपूर्ण गतिरोध में बदल गया है। जिसका नाम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। ट्रंप इस जलमार्ग पर बार बार दावा ठोक रहे हैं और ईरान कह रहा है कि ये जलमार्ग ईरान का था, ईरान का ही रहेगा। अब ताजा घटनाक्रम में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेज़ाई ने होर्मुज़ (Strait of Hormuz) पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि होर्मुज को फिर से खोलने में अमेरिका की नाकामी और उस पर अपना दावा करने के बीच का फ़ासला, अमेरिका की राजधानी और होर्मुज के बीच की 7,000 मील की दूरी से भी ज़्यादा है।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रेज़ाई ने X पर लिखा, अमेरिका का होर्मुज़ (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने में नाकाम रहना और उस पर अपना अधिकार जताना, इन दोनों के बीच का अंतर 7,000 मील की दूरी से भी कहीं ज़्यादा है। उन्होंने आगे लिखा, फ़ारस की खाड़ी में 'पोस्ट-अमेरिकन ऑर्डर' (अमेरिका के दबदबे के बाद के दौर) में आपका स्वागत है

अपनी पोस्ट के साथ, रेज़ाई ने दुनिया के नक्शे की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा, "कुछ सपने हकीकत से बहुत दूर होते हैं।" उन्होंने इस तरह ट्रंप के उस कदम का मज़ाक उड़ाया जिसमें उन्होंने जलमार्ग को "नया अमेरिकी इलाका" बताया था।

बता दें कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के पूर्व कमांडर रेज़ाई को इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। उन्होंने मोहम्मद बाघेरी ज़ोलग़द्र की जगह ली है।

ट्रंप ने होर्मुज़ पर कब्ज़े का दावा दोहराया 

ट्रंप ने मंगलवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक मैप पोस्ट किया जिसमें होर्मुज़ (Strait of Hormuz) को "अमेरिका का नया इलाका" दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इस अहम समुद्री रास्ते पर कब्ज़ा करने की अपनी हालिया धमकी को फिर से दोहराया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई का एक अहम रास्ता है, जहां से आम तौर पर दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल की सप्लाई गुज़रती है। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे शिपिंग में रुकावट आ रही है और दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है।

ईरान ने फिर अपनी मांग दोहराई
ईरान और अमेरिका के बीच अब होर्मुज को लेकर चल रहे तनाव पर ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज को तब तक नहीं खोलेगा जब तक अमेेरिका उसकी कई मांगों को पूरा नहीं कर देता, जिनमें ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी समाप्त करना, तेल प्रतिबंध हटाना, ईरान की जब्त संपत्तियों को मुक्त करना और युद्ध क्षतिपूर्ति का भुगतान करना शामिल है।

वहीं, कतर के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोलने पर हम अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता होते देखना चाहते हैं, क्योंकि ऐसे समझौते से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू करना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:
इज़राइल ने पहले ही दी थी चेतावनी, स्नाइपर, चाकू और मिसाइल से ईरान ट्रंप की हत्या कर सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश