1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 6.1 की तीव्रता के भयानक भूकंप से हिल गया ये देश, खौफ से भर गए लोग

6.1 की तीव्रता के भयानक भूकंप से हिल गया ये देश, खौफ से भर गए लोग

 Published : Sep 25, 2025 06:15 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 06:28 am IST

वेनेजुएला गुरुवार को भीषण भूकंप के झटके से हिल गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया है कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है।

Venezuela earthquake- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। बीते कुछ समय में अफगानिस्तान, म्यांमार और तुर्की जैसे देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत भी हुई है। अब गुरुवार तो सुबह-सुबह दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में 6.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके लगे हैं। इस भूकंप ने लोगों को खौफ से भर दिया है।

कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने जानकारी दी है कि बुधवार को उत्तर-पश्चिमी वेनेजुएला में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। USGS के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र, 6.2 मील (10 किमी) की गहराई पर, राजधानी कराकस से 370 मील (600 किमी) से भी अधिक पश्चिम में मेने ग्रांडे में था। वेनेजुएला सरकार ने भूकंप के बारे में तुरंत जानकारी जारी नहीं की है।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Earthquake: भारत के इस राज्य में सुबह-सुबह आया भूकंप, जानिए कितनी रही तीव्रता

गुजरात में 6 घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, जानें कितनी थी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश