Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'लरीजानी पर था 10 मिलियन डॉलर का इनाम, हमने फ्री में मार दिया, अभी हम और चौंकाएंगे', नेतन्याहू का बड़ा बयान

'लरीजानी पर था 10 मिलियन डॉलर का इनाम, हमने फ्री में मार दिया, अभी हम और चौंकाएंगे', नेतन्याहू का बड़ा बयान

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Mar 17, 2026 07:35 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 09:40 pm IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान के सेकेंड मैन लरिजानी को मार गिराया है। उन्होंने कहा, आगे और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आने वाली हैं। नेतन्याहू ने कहा, लारीजानी के सिर पर था 10 मिलियन डॉलर का इनाम, हमने फ्री में मार दिया।

बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (AFP) बेंजामिन नेतन्याहू

ईरान पर हो रहे लगातार हमले और लरीजानी की मौत के दावे के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने कहा, हम ईरान के मौजूदा शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि जनता को इसे हटाने का मौका मिल सके। यह सब एक साथ नहीं होगा और आसान भी नहीं होगा। लेकिन अगर हम लगातार प्रयास करते रहे, तो हम उन्हें अपना भविष्य अपने हाथों में लेने का अवसर देंगे। हम खाड़ी क्षेत्र में अपने अमेरिकी सहयोगियों की मदद कर रहे हैं। हम अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष दोनों तरह से सहायता करेंगे - आगे और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आने वाली हैं। लारीजानी के सिर पर था 10 मिलियन डॉलर का इनाम, हमने तो फ्री में मार दिया। 


हमने लरीजानी बसीज के कमांडर को मार गिराया

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि लरीजानी की हत्या से ईरानियों को शासकों को उखाड़ फेंकने का मौका मिलेगा। नेतन्याहू ने कहा कि मंगलवार सुबह इजरायल ने अली लरिजानी को मार गिराया. उन्होंने अली लरिजानी को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का प्रमुख बताया और कहा कि यह समूह असल में ईरान को चलाता है। उनके साथ ही नेतन्याहू ने बसीज के कमांडर को भी मारने का दावा किया। नेतन्याहू ने कहा बसीज तेहरान और दूसरे शहरों में जनता के बीच डर फैलाते थे। इजरायल वहां लगातार कार्रवाई कर रहा है और हवाई हमले एयर फोर्स के विमानों और ड्रोन के जरिए किए जा रहे हैं। 

ईरान पर हमले जारी रहेंगे

इजरायल के पीएम ने कहा, हम ईरान की सत्ता हिला देंगे और इसमें अमेरिका के साथ मिलकर हमले जारी रहेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की मौजूदा व्यवस्था को कमजोर करना है, ताकि वहां के लोगों को इसे हटाने का मौका मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि यह काम एक साथ नहीं होगा और आसान भी नहीं है, लेकिन अगर लगातार प्रयास जारी रहा तो ईरान के लोगों को अपने भविष्य का फैसला खुद करने का अवसर मिलेगा।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement