1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: गिनीज बुक में दर्ज हुआ 1,007 रोबोट का नृत्य

चीन: गिनीज बुक में दर्ज हुआ 1,007 रोबोट का नृत्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2016 05:04 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 05:04 pm IST

ब्यूनस आयर्स: पूर्वी चीन के शान्दोंग प्रांत में कुल 1,007 रोबोट ने एक साथ एक मिनट तक नृत्य किया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में इस रोबोट नृत्य ने गिनीज वल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम

china- India TV Hindi
china

ब्यूनस आयर्स: पूर्वी चीन के शान्दोंग प्रांत में कुल 1,007 रोबोट ने एक साथ एक मिनट तक नृत्य किया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में इस रोबोट नृत्य ने गिनीज वल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। हुआंगदाओ जिले में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे 1,040 रोबोट ने एक साथ नृत्य करना शुरू किया। इनकी लंबाई 43.8 सेंटीमीटर थी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नोटरी के सदस्य वू शियाहोंग ने कहा, इस कार्यक्रम ने पिछले साल दक्षिणी चीन के शेन्जेन में फरवरी माह में आयोजित हुए बड़े पैमाने पर 540 रोबोटों के एक नृत्य को पीछे छोड़ दिया है। वू ने कहा कि जो रोबोट एक मिनट से पहले रुक और गिर गए थे, उन्हें परिणामों में नहीं गिना गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश