1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में शक्तिशाली तूफान मेरांती के कारण 1 की मौत

चीन में शक्तिशाली तूफान मेरांती के कारण 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 16, 2016 10:41 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 10:41 am IST

बीजिंग: चीन के फुजियांग प्रांत में आये विश्व में इस साल के अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफान मेरांती के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और 50 से अधिक

meranti storm- India TV Hindi
meranti storm

बीजिंग: चीन के फुजियांग प्रांत में आये विश्व में इस साल के अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफान मेरांती के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। फुजियांग प्रांत में 48 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से तूफान आया। इस तूफान से योंगचुन काउंटी में 871 साल पुराना एक पुल ध्वस्त हो गया है।

डोंगगुआन ब्रिज एक संरक्षित विरासत स्थल था और सोंग राजवंश के दौरान 1145 में इसका निर्माण किया गया था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और 51 घायल हो गये हैं। तेज हवा के कारण शियामेन सिटी में पेड़ उखड़ गये हैं, खिड़कियों के शीशे टूट गये हैं और कई समुदायों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। फुजियान में एक समय 32 लाख से अधिक घरों में बत्ती गुल रही और 14 लाख 40 हजार घरों में कल रात से अभी तक बिजली नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश