शिकारपुर: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर में सोमवार को ईद की नमाज़ के दौरान हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम दल लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकारपुर की ख़ानपुर तहसील में एक अन्य आत्मघाती हमले को विफल कर दिया।
डॉन न्यूज़ के अनुसार पुलिस ने बताया कि नमाज़ के दौरान चार आत्मघाती हमलावर ख़ानपुर दाख़िल हुए थे। दो हमलावरों ने एक मैदान में नमाज़ के लिए जमा लोगों को निशाना बनाया और एक हमलावर ने ख़ुद को उड़ा लिया। दूसरा हमलावर भाग गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग घायल हो गए।
अन्य दो हमलावरों ने इमामबाड़े में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने शक होने पर उन्हें रोक दिया। उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने एक को मार गिराया जबकि दूसरे को गिरफ़्तार कर लिया गया।
घायलों को अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है।