1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: बस और टैंकर की टक्कर से 10 की मौत, 38 लोग घायल

चीन: बस और टैंकर की टक्कर से 10 की मौत, 38 लोग घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 02:07 pm IST

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्र्रांत में एक टैंकर के बस से टकराने पर 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 38 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने आज बताया कि दुर्घटना लांनसांग

10 killed in bus and tanker collision 38 people injured- India TV Hindi
10 killed in bus and tanker collision 38 people injured

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्र्रांत में एक टैंकर के बस से टकराने पर 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 38 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने आज बताया कि दुर्घटना लांनसांग सिटी के यूनशियां काउंटी के राजमार्ग पर कल रात हुयी। उन्होंने बताया कि बस से टकराने के बाद सिमेंट से लदा टैंकर सड़क पर झटके से मुड़ गया। बस में दो चालक सहित 47 लोग सवार थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसा गेंगमा काउंटी से प्रांतीय राजधानी कुनमिंग जा रही बस सड़क पर पलट गयी। उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि एक की मौत अस्पताल में हुयी। घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीन में पिछले सप्ताह एक और घटना हुई थी जहां चीन के च्यांगशी प्रांत की राजधानी नैनचांग के एक बहुमंजिला लग्जरी होटल में शनिवार को आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये थे। दमकलकर्मियों ने मलबे से सात शवों को निकाला और अस्पताल ले जाया गया 16 लोगों में से तीन की मौत हो गयी थी।

खबरों के मुताबिक, यह चार मंजिला होटल एक 24 मंजिला अपार्टमेंट की इमारत से जुड़ा हुआ था और वहां से 260 निवासियों को बाहर निकाला गया. इस मामले के सिलसिले में सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। खबर में बताया गया था कि, ‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि सजावटी सामग्रियों की कटिंग के कारण आग लगी।' आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश