1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: कारखाने में आग लगने से 21 की मौत, 50 घायल

बांग्लादेश: कारखाने में आग लगने से 21 की मौत, 50 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 10, 2016 11:48 am IST,  Updated : Sep 10, 2016 04:45 pm IST

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तर में गाजीपुर स्थित चार मंजिला पैकेजिंग कारखाने में एक बॉयलर विस्फोट के बाद लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गये।

bangladesh - India TV Hindi
bangladesh

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तर में गाजीपुर स्थित चार मंजिला पैकेजिंग कारखाने में एक बॉयलर विस्फोट के बाद लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गये। गाजीपुर दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप सहायक निदेशक अख्तरूज्जमां ने बताया कि टोंगी के बिसिक औद्योगिक इलाके में सुबह करीब 6.15 बजे पर टेमपको पैकिंजिंग फैक्टरी में बॉयलर विस्फोट के कारण आग लग गई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि 20 दमकल गाडि़यां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। टोंगी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद परवेज मियां के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने बताया है, अस्पताल में दस लोगों के शव रखे हैं। उन्होंने बताया कि झुलसने वाले 20 लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश