1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में कार बम हमला,10 सैनिक मरे

सीरिया में कार बम हमला,10 सैनिक मरे

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 12:33 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 12:34 pm IST

दमिश्क: सीरिया के मध्य प्रांत हामा में एक सैन्य नाके पर एक कार बम विस्फोट में कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक निगरानी समूह ने

- India TV Hindi

दमिश्क: सीरिया के मध्य प्रांत हामा में एक सैन्य नाके पर एक कार बम विस्फोट में कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक निगरानी समूह ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से कहा कि कार बम में विस्फोट हामा के ग्रामीण साह्ल अल-गाब इलाके में हुआ। उसने कहा कि यह विस्फोट आधी रात में हुआ।

सरकारी समाचार एजेंसी एसएएनए ने अपनी रपट में कहा कि इस विस्फोट में कई मारे गए, जबकि कई घायल हो गए। इस घटना का हालांकि विस्तृत विवरण उसने नहीं दिया।

इस बीच, ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि सीरिया की वायु सेना ने हामा के उत्तरी ग्रामीण इलाके सायद पर बमबारी की है।

सीरिया के किसी अन्य प्रांत की तरह हामा में भी आतंकवादियों तथा सुरक्षाबलों के बीच घमासान लड़ाई जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम शहर इदलिब के निकट उत्तरी ग्रामीण इलाके पर अल कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह नुसरा फ्रंट ने दो सप्ताह पहले नियंत्रण कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश