काबुल: अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए सैन्य अभियान में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा मंत्रायल ने अपने बयान में कहा कि अफगान बलों द्वारा शनिवार को चलाए गए अभियान में 100 आतंकवादी मारे गए, 35 घायल हुए और एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।
बयान में इस अभियान के दौरान अफगानिस्तान सेना के 12 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है। सेना विशेषज्ञों ने देश के 10 प्रांतों में छापे के दौरान सड़क किनारे लगाए गए कुछ बम और बारुदी सुरंगों को भी निष्क्रिय किया। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: 30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से
नदी के ऊपर बहती है नदी, जिसमें चलते हैं जहाज
PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत
भारत और थाइलैंड को जोड़ने वाला हाइ-वे चालू हुआ