1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के हेबेई में बाढ़ के कारण 105 मरे, 104 लापता

चीन के हेबेई में बाढ़ के कारण 105 मरे, 104 लापता

 Written By: IANS
 Published : Jul 23, 2016 05:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 05:44 pm IST

चीन के हेबेई प्रांत में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण शनिवार दोपहर 2 बजे तक 105 लोगों की मौत हो गई, जबकि 104 लापता हैं।

flood in china- India TV Hindi
flood in china

बीजिंग: चीन के हेबेई प्रांत में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण शनिवार दोपहर 2 बजे तक 105 लोगों की मौत हो गई, जबकि 104 लापता हैं। प्रांत के नागरिक मामलों के ब्यूरो के आंकड़ों ने यह जानकारी दी। 

स्थानीय अधिकारियों ने लगभग 3,10,000 लोगों को प्रभावित स्थानों से बाहर निकाला है। 

बाढ़ और बारिश से हुए भूस्खलन में 52,000 घरों के ढहने और 160,000 से अधिक घरों को नुकसान होने की जानकारी मिली है। 700000 हेक्टेयर क्षेत्र की खेती बर्बाद हो गई है, जो सीधे तौर पर 14 अरब युआन के आर्थिक क्षति का कारण है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश