1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में नहर में वाहन के गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान में नहर में वाहन के गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2021 06:57 pm IST,  Updated : May 15, 2021 06:57 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वाहन के नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं और सात बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी। 

पाकिस्तान में नहर में वाहन के गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत- India TV Hindi
पाकिस्तान में नहर में वाहन के गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत Image Source : FILE/REPRESENTATIONAL IMAGE

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वाहन के नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं और सात बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी। ‘एआरवाई न्यूज’ के मुताबिक यह घटना शेखूपुरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हुई जब किला दीदार सिंह से आ रहा वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया। यह वाहन खानकाह डोगरान की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और नहर से शव निकाले गए।

बचाव अधिकारियों ने कहा कि तेज गति के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह नहर में जा गिरा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतकों में सात बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरूष था। सभी लोग एक ही परिवार के थे।’’ पाकिस्तान में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं और इस तरह की घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश