1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: जांच चौकी पर आतंकियों का बड़ा हमला, अर्धसैनिक बल के 11 जवानों की मौत

अफगानिस्तान: जांच चौकी पर आतंकियों का बड़ा हमला, अर्धसैनिक बल के 11 जवानों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2018 09:30 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 09:30 pm IST

अफगानिस्तान में रविवार को एक जांच चौकी पर कथित तौर पर तालिबान द्वारा किए गए एक हमले में अफगान अर्द्धसैनिक बल के कम से कम 11 सैनिक मारे गए...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

काबुल: अफगानिस्तान में रविवार को एक जांच चौकी पर कथित तौर पर तालिबान द्वारा किए गए एक हमले में अफगान अर्द्धसैनिक बल के कम से कम 11 सैनिक मारे गए। उत्तरी सारी पुल प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता जाबी अमानी ने बताया कि शनिवार की शाम को हुए इस हमले में बल के 2 अन्य सदस्य घायल भी हो गए। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय कमांडर सहित 3 आतंकवादी भी मारे गए और 4 अन्य घायल हो गए। जिन सैनिकों को निशाना बनाया गया वे सरकार समर्थित मिलिशिया ‘लोकल अपराइजिंग फोर्स’ के सदस्य थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अमानी ने इलाके में मौजूद तालिबान पर आरोप लगाया है। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता आरिफ नूरी के मुताबिक, अफगानिस्तान में दूसरी जगह आतंकवादियों ने पूर्वी गजनी प्रांत में 2 सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 4 पुलिसकर्मी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तालिबान ने जांच चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और इसके बार सड़क किनारे बम लगा कर भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल को निशाना बनाया।

प्रांत के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा है कि उसने हथियारों और गोलाबारूद पर भी कब्जा कर लिया है। इसके अलावा गुरूवार की रात को गजनी के एक अन्य हिस्से में तालिबान ने एक सरकारी परिसर पर हमला किया। कई घंटों तक चली मुठभेड़ में 3 वरिष्ठ स्थानीय अधिकारियों सहित 15 लोग मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश