1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नौका पलटने से बांग्लादेश में 12 की मौत, 10 लापता

नौका पलटने से बांग्लादेश में 12 की मौत, 10 लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 12:37 pm IST

ढाका: बांग्लादेश के बगेरहाट जिले में नौका पलटने की घटना में गुरुवार को सात और शवों को बरामद किया गया है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। डेली स्टार न्यूज ने

12 killed 10 missing in bangladesh by boat reversal- India TV Hindi
12 killed 10 missing in bangladesh by boat reversal

ढाका: बांग्लादेश के बगेरहाट जिले में नौका पलटने की घटना में गुरुवार को सात और शवों को बरामद किया गया है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। डेली स्टार न्यूज ने मोरेलगंज पुलिस थाने के प्रभारी राशेदुल आलम के हवाले से बताया कि अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 लापता हैं।

बांग्लादेश फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के उपसहायक निदेशक मसूद सरदेर ने बताया, दमकल विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह पंगुची नदी से सात और शव बरामद किए हैं। नौका में 70 से अधिक यात्री सवार थे।

सरदेर का कहना है कि नौका पलटने के बाद लगभग 50 लोग तैरकर तट तक पहुंचने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि बुधवार को तीन महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया था जबकि बाद में एक अन्य शव को भी बरामद किया गया। बांग्लादेश में नौका पलटने की घटनाएं आम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश