1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में चुनावी रैली में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 32 घायल

अफगानिस्तान में चुनावी रैली में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 32 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 05:01 pm IST

उत्तरी-पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को चुनाव में किस्मत आजमा रहीं एक महिला उम्मीदवार के समर्थकों को निशाना बनाकर किये गए विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी।

13 killed, 32 injured in bombing at election rally in Afghanistan- India TV Hindi
13 killed, 32 injured in bombing at election rally in Afghanistan Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कुंदुज (अफगानिस्तान): उत्तरी-पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को चुनाव में किस्मत आजमा रहीं एक महिला उम्मीदवार के समर्थकों को निशाना बनाकर किये गए विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी राजनीतिक कार्यक्रम को निशाना बनाकर हमले हुए हैं।

उधर, तकहर प्रांत में हुए एक धमाके में 32 लोग घायल हो गए। तकहर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जवाद हेजरी ने बताया कि यहां संसदीय चुनाव में किस्मत आजमा रहीं उम्मीदवार नजीफा युसेफीबेक के प्रचार अभियान के दौरान हमला किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश