1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद: ISIS के हमले में 15 की मौत

बगदाद: ISIS के हमले में 15 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2016 10:41 am IST,  Updated : Jul 25, 2016 10:41 am IST

उत्तर बगदाद के शिया इलाके में इस्लामिक स्टेट समूह के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

isis- India TV Hindi
isis

बगदाद: उत्तर बगदाद के शिया इलाके में इस्लामिक स्टेट समूह के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इराक के सुरक्षा और चिकित्सकीय अधिकारियों ने बताया कि कादीमिया इलाके में विस्फोट में करीब 29 लोग जख्मी हुए हैं।

IS ने बयान जारी कर हमले का दावा किया और कहा कि इसने इलाके में सैनिकों और सरकार समर्थक अद्र्धसैनिक बलों को निशाना बनाया है। यह जिहादी समूह इराकी सुरक्षा बलों और देश के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाकर लगातार फिदाई हमले करता रहा है। शियाओं को समूह विधर्मी मानता है।

इस महीने के शुरू में एक आत्मघाती हमलावर ने मध्य बगदाद के कर्रादा जिले में दुकानदारों को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 292 लोग मारे गए थे, जबकि कुछ दिनों बाद राजधानी के उत्तर में बलाद में एक शिया मकबरे पर हमले में 40 लेाग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश