1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: ईशनिंदा को लेकर हिंदू मंदिरों, घरों में तोड़फोड़

बांग्लादेश: ईशनिंदा को लेकर हिंदू मंदिरों, घरों में तोड़फोड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2016 07:29 am IST,  Updated : Nov 01, 2016 07:29 am IST

ढाका: फेसबुक पर इस्लाम के प्रति कथित रूप से असम्मान प्रदर्शित करने वाले पोस्ट को लेकर बांग्लादेश में बेहद आक्रोश दिखा और मुस्लिम बहुल देश के मध्य इलाकों में कम-से-कम 15 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़

15 temples in Bangladesh vandalised- India TV Hindi
15 temples in Bangladesh vandalised

ढाका: फेसबुक पर इस्लाम के प्रति कथित रूप से असम्मान प्रदर्शित करने वाले पोस्ट को लेकर बांग्लादेश में बेहद आक्रोश दिखा और मुस्लिम बहुल देश के मध्य इलाकों में कम-से-कम 15 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गयी, जिसके बाद अधिकारियों को आज कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्राह्मणबाडि़या जिले के नासिरनगर में कल मंदिरों में तोड़फोड़ की गयी और 100 हिंदू मकानों में लूटपाट भी की गयी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का माहौल है। कुछ घंटों तक अव्यवस्था की स्थिति के बाद हबीबगंज के माधबपुर में भी दो मंदिरों पर हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक इन घटनाओं में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है लेकिन कछ मंदिरों के पुजारियों को हल्की चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ब्राह्मणबरहिया के पुलिस अधीक्षक मीजानुर रहमान ने पीटीआई को फोन पर बताया, इन मंदिरों के अधिकारियों द्वारा मामले दर्ज कराये जाने के बाद हम लोगों ने इन मामलों में सीधे संर्पक को देखते हुए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। रहमान ने बताया कि एक हिंदू युवक ने कथित रूप से एक ईशनिंदा वाली सामग्री फेसबुक पर डाल दी थी, जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हो गयी। अशांति फैलाने को लेकर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश