1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: फर्जी दस्तावेजों के आरोप में 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार

पाक: फर्जी दस्तावेजों के आरोप में 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 05:35 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान के आरोप में 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत

16 bangladeshi arrested in the case of fake documents- India TV Hindi
16 bangladeshi arrested in the case of fake documents

लाहौर: पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान के आरोप में 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत इन लोगों को गिरफ्तार किया। संघीय जांच एजेंसी (FIA) के एक वरिष्ठ अधिकारी अली इमाम जैदी ने कहा कि एफआईए ने फर्जी पहचान पर देश में रहने पर लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर पंजाब के फैसलाबाद जिले से कल 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। (विदेश की खबरों के लिए पढ़ें)

जैदी ने कहा, एफआईए की एक टीम ने फैसलाबाद में मुहम्मद सराज के घर पर छापा मारा और 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया इनमें से ज्यादातर के पास पाकिस्तानी सीएनआईसी (कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र) था जो फर्जी दस्तावेजों पर जारी हुआ। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक बीते कई वर्ष से यहां रह रहे थे।

जैदी ने कहा कि एफआईए ने बांग्लादेशियों के लिए फर्जी सीएनआईसी तैयार करने में कथित रूप से शामिल होने के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण के एक पूर्व कर्मचारी सहित तीन पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश