बीजिंग: चीन के झेचियांग प्रांत में भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों को मौत हो गई है। पहले ही मेगी तूफान के कारण 3.15 लाख से अधिक लोगों के विस्थापित होने के लिये मजबूर होना पड़ा है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तूफान के बाद हुई तेज बारिश के कारण सुइचांग काउंटी के सुकुन गांव में पहाड़ से करीब 400,000 क्यूबिक मीटर मलबा नीचे गिर गया जिससे 20 मकान नीचे दब गए। यह घटना बुधवार की है। खबर है कि इस घटना में कम से 27 लोग लापता हैं।
बचावकर्मियों ने मलबे से 17 शव बाहर निकाले हैं। बचावकर्मी निकट की एक झील पर भी नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार दोपहर तक इसमें जल स्तर 10 मीटर तक नीचे गिर गया। इससे पहले जल स्तर उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था।