1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार में भूस्खलन से 17 की मौत

म्यांमार में भूस्खलन से 17 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2015 12:20 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 12:20 pm IST

यंगून: पूर्वी म्यांमार में मूसलाधार बारिश के कारण हुये भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। म्यांमार के

म्यांमार में भूस्खलन...- India TV Hindi
म्यांमार में भूस्खलन से 17 की मौत

यंगून: पूर्वी म्यांमार में मूसलाधार बारिश के कारण हुये भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। म्यांमार के सरकारी ग्लोबल न्यू लाइट मीडिया ने बताया है कि सोमवार की दोपहर को काया राज्य में हपा-सांउंग क्षेत्र के एक गांव में यह भूस्खलन हुआ जिसमें दस पुरूषों और सात महिलाओं की मौत हो गयी। इसमें बताया गया है कि इलाके के 360 से अधिक लोगों को स्कूलों और एक स्थानीय अस्पताल में बनाये गये अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। यहां पर और अधिक बारिश होने की संभावना है।

देश में इस साल आयी भीषण बाढ़ के कारण जुलाई में कई लोगों की मौत हो गयी थी और देश भर में 16 लाख लोग इससे प्रभावित हुये थे। म्यांमार में वार्षिक मानसून के दौरान होने वाली बारिश किसानों की जीवन रेखा है लेकिन यह खतरनाक भी साबित हुयी है क्योंकि बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ की घटना यहां आम हो गयी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश