1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में झील में बस के गिरने से 18 लोगों की मौत

चीन में झील में बस के गिरने से 18 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2016 11:55 am IST,  Updated : Dec 02, 2016 11:55 am IST

बीजिंग: मध्य चीन के हुबई प्रांत में सड़क किनारे स्थित एक झील में एक बस के गिर जाने के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो

18 people die as bus falls in a lake in china- India TV Hindi
18 people die as bus falls in a lake in china

बीजिंग: मध्य चीन के हुबई प्रांत में सड़क किनारे स्थित एक झील में एक बस के गिर जाने के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। 

शहर सरकार के सूचना कार्यालय के प्रमुख ने बताया कि ईझोउ सिटी के मिआओलिंग टाउनशिप के नजदीक 20 लोगों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

चालक सहित दो लोगों को बचा लिया गया। उन्हें मामूली चोटों आयी हैं और एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि ली उपनाम वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

ईझोउ के प्रचार विभाग ने बताया कि पीडि़तों का पहचान कर लिया गया है और बस को पानी से निकाल लिया गया है। शहर के कार्य सुरक्षा और सर्वेक्षण अधिकारी मा यिचुन के मुताबिक, भारी कोहरा के कारण 100 मीटर से कम दृश्यता के चलते दुर्घटना होने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश