चीन के एक मसाज पार्लर में भयानक आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जान बचाने के लिए लोगों ने इमारत से नीचे छलांग लगाना शुरू कर दी। आशंका है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
ये आग चीन के झेझियांग प्रांत के तेतियान काउंटी के एक मसाज पार्लर में लगी थी। जिस समय मसाज पार्लर में आग लगी तब अंदर में बीस से पच्चीस लोग मौजूद थे। आग लगने के समय बिल्डिंग के बाहर कुछ लोग खड़े थे लेकिन वे चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। आग की चपेट में नीचे खड़ी कुछ गाड़ियां भी आ गईं।
मसाज पार्लर में ये आग स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर बाद चार बजे लगी थी। आग की ख़बर पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक इसमें झुलसने से 10 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि बुरी तरह झुलसी हालत में दस लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन इनमें से आठ लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।