1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूचिस्तान में कोयले की दो खदानें धसकने से 19 की मौत, 6 अन्य घायल

बलूचिस्तान में कोयले की दो खदानें धसकने से 19 की मौत, 6 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2018 06:26 am IST,  Updated : May 06, 2018 06:26 am IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयले की दो खदानें धसकने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।

 19 killed six others injured in coal mine collapse in...- India TV Hindi
 19 killed six others injured in coal mine collapse in Balochistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयले की दो खदानें धसकने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास मारवाड़ में गैस विस्फोट के कारण खदान धसकने से करीब 24 खनन कर्मी अंदर फंस गये। (ईरान परमाणु समझौते को लेकर इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और PM मोदी के बीच हुई यह बात )

क्वेटा के उपायुक्त फारूख अतिक ने बताया कि हादसे में 16 लोग मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जबकि एक व्यक्ति अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। क्वेटा के पास ही सरकारी खदान धसकने से कम से कम नौ खनन कर्मी अंदर फंस गये।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने दो शव निकाले हैं। दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी अंदर फंसे हुए पांच लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश