1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: कोयला खदान में विस्फोट से 19 की मौत, कई घायल

चीन: कोयला खदान में विस्फोट से 19 की मौत, कई घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 28, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 05:32 pm IST

बीजिंग: उत्तर-पश्चिम चीन के निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र में मंगलवार को कोयला खदान में हुए घातक विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के बाद बुधवार सुबह एक प्रेस सम्मेलन आयोजित कर

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: उत्तर-पश्चिम चीन के निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र में मंगलवार को कोयला खदान में हुए घातक विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के बाद बुधवार सुबह एक प्रेस सम्मेलन आयोजित कर इस घटना का कारण अवैध खनन बताया गया है।

यह विस्फोट सुबह सात बजे एक छोटी-सी कोयले की खदान में हुआ, जो शिजुईशान शहर की लिनली कोल माइनिग कॉर्पोरेशन कंपनी से संबंधित है। दुर्घटना के दौरान खदान में 20 मजदूर भूमिगत काम कर रहे थे।

सम्मेलन के अनुसार, कंपनी के लिए जिम्मेदार लोगों को पुलिस नियंत्रण के अंतर्गत रखा गया है। अभी तक फिलहाल 19 कर्मियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और एक लापता है। राहत कार्य जारी है। डिप्टी मेयर वू योगू ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि गैस और मलबे की अधिकता बचाव के प्रयासों में बाधा उत्पन्न कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश