1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन गजब की टेक्नोलॉजी : 88 मिनट में बना दिए दो ब्रिज,जानिए क्‍यों है सबसे खास ?

चीन गजब की टेक्नोलॉजी : 88 मिनट में बना दिए दो ब्रिज,जानिए क्‍यों है सबसे खास ?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 27, 2016 06:06 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 06:30 pm IST

नई दिल्ली: एक जमाने में टैक्‍नोलॉजी की बात अते ही सबसे पहला नाम जापान का आता था जिसने हर क्षेत्र में प्रगति करने के साथ ही न केवल रोबोट की दुनिया में एक से एक

bridge- India TV Hindi
bridge

नई दिल्ली: एक जमाने में टेक्नोलॉजी की बात अते ही सबसे पहला नाम जापान का आता था जिसने हर क्षेत्र में प्रगति करने के साथ ही न केवल रोबोट की दुनिया में एक से एक हैरतअंगेज रोबोट का निर्माण किया बल्कि भूकंपरोधी घर भी बनाए। चीन ने भी जापान की तरह ही पिछले 3 दशक में शानदार बिजनेस करते हुए हाई टेक्नोलॉजी में अपनी दक्षता का गजब का परिचय दिया है। हाल ही में चीन के इंजीनियरों ने सबको हैरान करते कुछ ही मिनटों में न केवल दो शानदार ब्रिज तैयार कर दिए बल्कि इनको 90 डिग्री के अंश पर घुमाकर सबको चकित कर दिया।

88 मिनट में ब्रिज तैयार

दरअसल चीन के इंजीनियरों ने अपनी हाई टैक्‍नोलॉजी का प्रयोग करते हुए 88 मिनट में दो ब्रिज तैयार कर सबको हैरान कर दिया। यह दोनों ब्रिज चीन के झेंगझोऊ में शनिवाद के दिन बनाए गए।

क्‍यों है खास
दरअसल इन ब्रिज को बनाने में कम समय लगने के साथ ही इसे 90 अंश के डिग्री पर जिस तरह से घुमाया गया वह हाई टेक्नोलॉजी का बेहतरीन नमूना है। 88 मिनट में दो बेहतरीन ब्रिज का निर्माण होना अपने आप में बड़ी बात है। इसे लिफ्ट करके 90 डिग्री में घुमा दिया गया। इन ब्रिज को ऐसे ट्रैक पर बनाया गया है जहां सबसे ज्यादा गाड़ियां चलती है और हैरानी की बात तो यह है कि यह ब्रिज बिना ट्रैफिक को बंद करे बनाया गया था।

चीन के लिए यह आम बात
इस तरह के कारनामे ' हमारे और आपके लिए हैरानी की बात हो सकती है लेकिन चीन के लिए यह आम बात है इस तहर के कारनामे चीन में अक्सर देखने को मिलते है पिछले कुछ समय पहले ताइवान में इंजीनियरों ने सैंडिल के आकार का चर्च बनाया था। पिछले साल ही चीन में 36 घंटें में एक इमारत को बनाया गया था। गौरतलब है कि 2015में चीन के इंजीनियरों ने थ्री डी तकनीक के जरिए 2 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया था। यह बिल्डिंग वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश